Cybar Express

Newsportal

राजस्व विभाग ने गौशाला की जमीन को कराया कब्जा मुक्त

1 min read

राजस्व विभाग ने गौशाला की जमीन को कराया कब्जा मुक्त

शमसाबाद। गौशाला के लिए शासन द्वारा प्रस्तावित जमीन पर पुलिस प्रशासन की टीम कब्जा लेने पहुंची तो आसपास के किसानों ने हल्का विरोध किया जिस पर अधिकारियों ने उन्हें समझा बूझाकर संतुष्ट कर दिया। दो बीघा जमीन का सीमांकन कर जमीन को नगर पालिका परिषद को सुपुर्द किया गया। बताया जाता है कि नगर पालिका परिषद द्वारा एक वर्ष पूर्व गौशाला बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। शासन से मंजूरी के बाद प्रशासन ने गौशाला के लिए ग्राम गुबरारी के पास सरकारी जमीन का सीमांकन कराते हुए नगर पालिका परिषद को कब्जा दिलाया। जिस पर एक करोड़ 75 लख रुपए की लागत से निर्माण कार्य होना है। बुधवार को पुलिस प्रशासन का अमला पूरी तैयारी के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा जिसमें एसीएम द्वितीय एवं नायब तहसीलदार प्रमोद कुमार अधिशासी अधिकारी डीके वर्मा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर उपस्थित रहे। इसके साथ ही नगर पालिका परिषद की टीम भी मौके पर मौजूद रही।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed