Cybar Express

Newsportal

विश्व पर्यावरण दिवस पर किया गया वृक्षारोपण

1 min read

विश्व पर्यावरण दिवस पर किया गया वृक्षारोपण

शमसाबाद। गुरुवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कई जगह वृक्षारोपण कार्यक्रम किए गए। जनप्रतिनिधि व अधिकारियों ने वृक्ष लगाकर वृक्षों की देखरेख का संकल्प लिया गया।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एम आर ऐफ़ प्लांट धमैना नगर पालिका परिषद शमसाबाद पर नगर के चेयरमैन ओमकरन ने संरक्षक अवनीश कांत गुप्ता एवं
अधिशासी अधिकारी डी एस वर्मा की उपस्थिति में वृक्षारोपण किया गया। विद्युत उपखंड अधिकारी धिमिश्री आरके सिंह ने टीम के साथ वृक्षारोपण किया। थानाध्यक्ष शमसाबाद हंसराज भदौरिया ने नये थाना परिसर में समस्त पुलिसकर्मियों के साथ वृक्ष लगाए। सीएचसी परिसर में डॉ बीके सोनी ने वृक्षारोपण किया। विकासखंड कार्यालय शमसाबाद में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बजरंग रघुवंशी व खंड विकास अधिकारी जी डी शुक्ला ने समस्त कर्मियों के साथ वृक्ष लगाएं। विद्युत उपखंड कार्यालय शमसाबाद पर उपखंड अधिकारी विकास नाथ तिवारी व जेई विनेश यादव ने समस्त कर्मियों के साथ वृक्षारोपण किया तथा सभी ने वृक्षों की देखरेख करने का संकल्प भी लिया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed