हर्षोउल्लाष से हुआ समर कैंप का समापन
1 min read
हर्षोउल्लाष से हुआ समर कैंप का समापन
फतेहपुर सीकरी । ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला बले कंपोजिट में शासन की मंशा के अनुरूप व उच्चाधिकारियों के आदेशों के तहत खंड शिक्षा अधिकारी रंजन कुमार गुप्ता के आदेश एवं दिशा निर्देशन में दिनांक 21 मई से समर कैम्प चल रहा था जिसका संचालन मुरारी लाल तथा राजवीर सिंह (शिक्षामित्रों) द्वारा किया जा रहा था।
मंगलवार आज समर कैंप का समापन बड़े ही हर्षो उल्लास के साथ समापन हुआ।
पूरे विद्यालय को गुब्बारों, पेपर पन्नी,
झालर, पेपर रिबन एवं रंग बिरंगी झंडियों से सजाया गया।
सर्वप्रथम नगला बले से उपस्थित ग्रामीण हुकुम सिंह द्वारा वृक्षारोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई, कार्यक्रम में प्रभारी प्रधानाध्यापक कमल सिंह द्वारा समर कैम्प एवं शासन द्वारा चलाई जा रही जनहित योजना डी बी टी पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डालते हुए बताया कि प्रत्येक बच्चे के माता अथवा पिता के खातों में 1200/- रु की धनराशि आने वाली है जिसमें से बच्चों के लिए दो जोड़ी ड्रैस, जूते, मोजे, स्कूल बैग इत्यादि खरीदना है साथ ही उन्होंने स्कूल की मूलभूत सुविधाएं जैसे पक्के सुसज्जित कक्षा-कक्ष , पीने का पानी, शौचालय,दिव्यांग शौचालय, नि: शुल्क पाठ्य पुस्तकें, बच्चों को खेलने के लिए खेल का सामान, पुस्तकालय की व्यवस्था तथा मध्यान्ह भोजन योजनान्तर्गत मीनू के अनुसार फल, दूध एवं गर्म पका पकाया भोजन आदि सरकार द्वारा मुहैया कराया जा रहा है साथ ही उन्होंने विद्यालय में अधिक से अधिक बच्चों के नामांकन कराने की अपील की
विद्यालय प्रांगण में बच्चों से पेड़ लगवाए गए तथा गमलों में फुलवारी रोपित की गई। इस मौके पर प्रमुख रूप से मुरारी लाल, राजवीर सिंह, किशन लाल ,रतन सिंह, हुकम सिंह, सुरेश चंद्र बीरबल सिंह, देवी सिंह, मुन्नालाल, धर्मेंद्र सिंह, अखिलेश कुमार, फौरन सिंह, वीरी सिंह, रूप सिंह ,खेम सिंह,कमला देवी, लच्छो देवी, शकुंतला, अंगूरी देवी, सौमोंती देवी, केला देवी, अंगूरी देवी,लक्ष्मी देवी ,कस्तूरी देवी, शांति देवी, कलावती देवी, गुड्डी देवी, एवं बच्चे ,अभिभावक व ग्रामीण उपस्थित रहे।