यूपी पुलिस में चयनित अभ्यर्थियों का किया जोरदार स्वागत
1 min read
यूपी पुलिस में चयनित अभ्यर्थियों का किया जोरदार स्वागत
फतेहपुर सीकरी । मंगलवार ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत आज सत्य सनातन संघ द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस में अपने गांव दूरा से कुल चयनित 11अभ्यर्थियों जिनमें सचिन कुमार, रविन्द्र प्रताप, रामू, ललिता, संगीता, रवि कुमार, विजय सिंह, संदीप, गौरव कुमार, अमित कुमार, सलोनी कहरवार का महर्षि दुर्वाषा मंदिर पर अखंड रामायण पाठ के पश्चात माला साफा पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया ।
संघ के अध्यक्ष राहुल कहरवार की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ
रामायण के प्रसाद स्वरूप विपिन सोनी की तरफ से व्यवस्था की गई व यूपी पुलिस में चयनित अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की प्रभु कामना की गई । कार्यक्रम में जहां उत्तर प्रदेश पुलिस में चयनित अभ्यर्थियों ने स्टडी की उस स्टडी अड्डा लाइब्रेरी संचालक हुकम सिंह व विराट कहरवार का भी स्वागत किया गया ।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शैलू, पुष्पेंद्र, अमरेश, योगेश, प्रशांत कहरवार, नरेश पंडित , चित्रभुज, अमित कुमार आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।