Cybar Express

Newsportal

आगरा फतेहाबाद मार्ग पर झोला छाप डॉक्टरों का फैला हुआ है कुकुरमुत्ताे की तरह जाल

1 min read

आगरा फतेहाबाद मार्ग पर झोला छाप डॉक्टरों का फैला हुआ है कुकुरमुत्ताे की तरह जाल

डौकी 10 जून आगरा फतेहाबाद मार्ग पर स्वास्थ्य विभाग की निष्क्रियता के कारण अवैध झोलाछाप डॉक्टर का फल फूल रहा कारोबार गाँव व मोहल्ले गली गली में पूरे क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टरों की दिन प्रतिदिन संख्या बढ़ती जा रही है। इनका गांव-गांव में क्लीनिक खुले हुए हैं। और अप्रशिक्षित लोगों द्वारा दवाइयां दी जा रही हैं। जो कभी भी घातक बन सकती हैं स्वास्थ्य विभाग की गंभीर लापरवाही के चलते कानून का उल्लंघन बल्कि आम जन स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ भी है

स्वास्थ्य विभाग सो रहा है कुंभकरण की नींद

स्वास्थ्य विभाग नहीं कर पा रहा है कोई झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई कलाल खेरिया बमरौली कटारा नवां मील कछपुरा कुंडौल डौकी टंकी चौराहा बाजिद पुर पीपल चौकी फतेहाबाद आदि क्षेत्र में झोलाछाप द्वारा अवैध क्लिनिक चलाई जा रही है मुटनई गाँव में झोला छाप डॉक्टर बृजेश कुमार द्वारा ड्रिप भी लगाई जा रही है। झोलाछाप डॉक्टरों का बोलबाला इन दुकानों पर बिना किसी प्रशिक्षण के लोग जान लेवाए दबाएं दे रहे हैं जिन झोला छाप डॉक्टरों पर कभी भी नहीं हुई आज तक कोई कार्रवाई वह केवल कागजों में कार्यवाही बन कर रह जाती है किसी झोला छाप के साथ कोई कार्रवाई नहीं की गई जिससे झोलाछाप डॉक्टरों की हौसले बुलंद हैं आए दिन झोलाछाप डॉक्टरों की क्लीनिक खुलते जा रहे हैं कई जगह बिना लाइसेंस के बाजिद पुर में बेसमेंट में क्लीनिक चलाई जा रहे हैं जो की एक अवैध है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed