पूर्व जिला अध्यक्ष की पुण्यतिथि पर लगाया मेडिकल कैंप
1 min read
पूर्व जिला अध्यक्ष की पुण्यतिथि पर लगाया मेडिकल कैंप
शमसाबाद। थाना क्षेत्र के गांव बांस महुआ में निशुल्क विशाल मेडिकल कैंप लगाया गया। मेडिकल कैंप में डॉक्टरों ने ग्रामीणों की निशुल्क जांच कर दवा वितरण की।
भाजपा नेता राकेश कुशवाह ने बताया कि स्वर्गीय ओमप्रकाश कुशवाह पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा की 17 वीं पुण्यतिथि पर कुशवाह शीत ग्रह प्राथमिक लिमिटेड बांस महुआ नयाबांस रोड शमसाबाद में विशाल निशुल्क मैडिकल कैंप लगाया गया। कैंप में ढाई सौ से अधिक मरीजों ने जांच करा कर निशुल्क दवा भी ली। कैंप में डॉ अतुल मिश्रा, डॉक्टर विनोद चौधरी, डॉक्टर सपना सिंह, नरेंद्र सिंह कुशवाह, नारायण सिंह, भूपेंद्र सिंह, रमन सिंह व प्रमोद सिंह मौजूद रहे।