Cybar Express

Newsportal

रिश्वत लेकर नो एंट्री में शहर में धड़ल्ले से चलते हैं भारी वाहन, डीसीपी ट्रैफिक से की गई शिकायत

1 min read

रिश्वत लेकर नो एंट्री में शहर में धड़ल्ले से चलते हैं भारी वाहन, डीसीपी ट्रैफिक से की गई शिकायत

आगरा। महानगर में नो एंट्री लागू होने के बावजूद भारी वाहन ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की मिलीभगत से और उनकी मौजूदगी में रिश्वत लेकर प्रतिबंधित क्षेत्र में भारी वाहन धड़ल्ले से चल रहे हैं। इस कारण कई हादसे हो चुके हैं और कभी भी इस लापरवाही से कोई बड़ा हादसा होने की पूर्ण संभावना है। भारतीय हिंदू सेवा संस्था के प्रदेश अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने इस मामले में डीसीपी ट्रैफिक, कमिश्नरेट आगरा अभिषेक कुमार अग्रवाल को पत्र लिखकर अवगत कराया है। पत्र में उन्होंने लिखा है कि महानगर के अति व्यस्ततम मार्गों एवं प्रमुख बाजारों में यातायात की सुचारू व्यवस्था बनी रहने और राहगीरों एवं व्यापारियों की सहूलियत के लिए अनेक चिन्हित मार्गों पर नो एंट्री लागू कर निर्धारित समय तक भारी वाहनों का आवागमन पुलिस विभाग एवं जिला प्रशासन की ओर से प्रतिबंधित है। लेकिन अक्सर देखा गया है कि ट्रैफिक एवं सिविल पुलिस कर्मी दोनों ही वाहन चालकों से अपनी फीस वसूल कर नो एंट्री नियमों की खुद धज्जियां उड़ा रहे हैं।
प्रदेश अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने पत्र में बताया गया है कि गंभीर वा चौंकाने वाला एक और मामला यह है कि आगरा में बाहर के नंबर प्लेट लगे वाहनों को देखते ही ऊपरी कमाई के लिए प्रमुख चौराहा हो एवं मार्गों पर तैनात पुलिसकर्मी उनकी ओर दौड़ पड़ते हैं, उसे वक्त चौराहा खाली हो जाता है और सड़क पर चलते वाहनों की आपस में भिड़ंत भी हो जाती है। किसी भी दिन पुलिस की वसूली बड़े हादसे का कारण बन सकती है। उन्होंने बताया कि वाटर वर्क्स चौराहे से जीवनी मंडी चौराहा और जीवनी मंडी चौराहे से वाटर वर्क्स चौराहा वाले मार्ग का तो बहुत बुरा हाल है, क्योंकि जीवनी मंडी चौराहे पर खाटू श्याम जी का विख्यात मंदिर सड़क के किनारे ही स्थित है, जहां पर पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है। उसके बावजूद भी ट्रैफिक एवं सिविल दोनों ही पुलिसकर्मी अपनी आदत से बाज नहीं आते। इससे खाटू श्याम प्रभु के भक्तों को जाम की वजह से रोजाना जूझने के साथ वाहनों की टक्कर से घायल भी होना पड़ता है। पत्र में शहर के और भी प्रमुख चौराहों व बजारों की स्थिति से अवगत कराया गया है।
भारतीय हिंदू सेवा संस्था के प्रदेश अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने डीसीपी ट्रैफिक कमिश्नरेट आगरा से मांग की है कि इस शिकायती पत्र में उल्लेखित गंभीर शिकायत तो पर तत्काल ध्यान देकर आपके द्वारा महानगर की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार लाने हेतु ऐसे प्रभावी कदम उठाकर पुलिस कर्मियों की अवैध वसूली प्रवृत्ति पर अंकुश लगाया जाएगा। जिससे प्रमुख पर्यटक स्थल आगरा के पुलिस में कमी की अच्छी व सकारात्मक सोच लेकर यहां से लोग (पर्यटक) जाएं ना कि धूमिल छवि और नकारात्मक सोच उनके दिलों दिमाग में बने। उन्होंने जल्द से जल्द प्रभावी कार्यवाही करने की मांग की है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed