आगरा के किनारी बाजार हादसे का जिम्मेदार कौन
1 min read
आगरा के किनारी बाजार हादसे का जिम्मेदार कौन
अवैध बिल्डरों की बनती बहुमंजिला इमारतों पर आंख मुंदने वाला आगरा विकास प्राधिकरण?
पीले धुंए को नजरअंदाज करने वाले प्रदूषण नियंत्रण विभाग के जिम्मेदार अधिकारी ?
नमक मंडी , निराला बाद, किनारी बाजार, सेव बाजार , कश्मीरी बाजार, खालसा गली, नाला पीपल मंडी, जैसे रिहायसी इलाको में फैक्ट्री चलने देने वाले जिम्मेदार अधिकारी ?
सकरी गलियों में सत्ता समर्थित लोग बहु मंजिल इमारत दिन प्रति दिन बना रहे है
और महीने 2 महीने बाद हादसे हो जाते है
जिम्मेदारी किसी की नही
नेता पुत्र व नेता सहानुभूति की रील और फ़ोटो बनवा कर सुर्खियों में छप जाते है
और जनता वो तो राम भरोसे है