Cybar Express

Newsportal

दुकान बंदी के समय ओवर रेटिंग में बिक रही ठेके से शराब, वीडियो वायरल

1 min read

दुकान बंदी के समय ओवर रेटिंग में बिक रही ठेके से शराब, वीडियो वायरल

शमसाबाद। धिमिश्री में देशी शराब की दुकान पर हर समय शराब की बिक्री की जाती है। सुबह तड़के शराब की बिक्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में दुकान के पीछे बने जंगले से शराब की बिक्री करते हुए एक युवक दिख रहा है। देशी शराब के पौआ की कीमत 75 रुपये है जबकि ग्राहक से 100 रुपये लिए जा रहे हैं। दुकान बंदी के समय ओवर रेटिंग में शराब बिकने का वीडियो वायरल होने के बाद आबकारी विभाग में हड़कंप मच गया है।
सोशल मीडिया पर एक 41 सेकंड का विडिओ तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देशी शराब की दुकान के पीछे बने जंगले से एक युवक शराब का पौआ सुबह के समय दे रहा है और कुछ रुपये भी वापस कर रहा है। जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो धिमिश्री का बताया जा रहा है। धिमिश्री के पेट्रोल पंप के सामने एक देशी सरकारी शराब की दुकान संचालित है। दुकान के बराबर में एक खाली प्लॉट में कैंटीन संचालित है। दुकान बंद होने के बाद और सुबह खुलने से पहले दुकान के पीछे बने एक जंगले से शराब की बिक्री ओवर रेटिंग पर की जाती है। दुकान बंदी के दौरान शराब बिक्री का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। आबकारी इंस्पेक्टर अमित श्रीवास्तव ने बताया कि शराब बिक्री का एक वीडियो सामने आया है वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है और जांच के दौरान दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed