Cybar Express

Newsportal

सीकरी में, वार्ड नंबर 6 में बिजली विभाग की लापरवाही के कारण लटकते तारों का जाल एक गंभीर समस्या बन गया है.

1 min read

सीकरी में, वार्ड नंबर 6 में बिजली विभाग की लापरवाही के कारण लटकते तारों का जाल एक गंभीर समस्या बन गया है.

फतेहपुर सीकरी= में वार्ड नंबर 6 मे कई जगहों पर, बिजली के तार इतने नीचे लटक रहे हैं कि वे लोगों के लिए खतरा बन गए हैं. इससे न केवल दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है, बल्कि आम जनता को भी परेशानी हो रही है. बिजली विभाग की लापरवाही के कारण लटकते तारों की समस्या कई मोहल्लों और गांवों में देखी जा सकती है. उदाहरण के लिए, वार्ड नंबर 6 मुतबलियान में, कई जगहों पर बांस के सहारे बिजली पूर्ति की जा रही है और तार नीचे लटक रहे हैं. तेज हवाओं ब आंधी-तूफान के समय हिलते हुए तारों से काफी दुर्घटना होने का अंदेशा लगा रहता है , बिजली के खंभे पर लगे तार इतने नीचे हैं कि अस्थायी समाधान के रूप में बांस के सहारे तारों को लोगों को हादसे की चपेट में आने से रोकने के लिए व्यवस्था कर रखी है लेकिन अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है. बिजली के तार इतने नीचे लटक रहे हैं कि वे लोगों को छू रहे हैं. इन लटकते तारों के कारण, कई दुर्घटनाएं हो सकती हैं. आने वाला समय बरसात का है फतेहपुर सीकरी बिजली विभाग कर्मचारी व वार्ड नंबर 6 के सभासद राकेश कुमार वार्ड नंबर 6 में लटक रहे चालू बिजली के तारों को अनदेखा करना किसी बड़ी घटना होने का इंतजार देखा जा रहा हैं लटकते तारों की चपेट में आने से अगर कोई बड़ा हादसा हो जाता है या फिर किसी की जान जाने वाली घटना हो जाती है तो लटकते हुए तारों को अनदेखी करने पर उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी नगर पालिका में वार्ड नंबर 6 की जिम्मेदारी लिए बैठे मेंबर राकेश कुमार की या बिजली विभाग के अधिकारियों की
स्थानीय लोगों ने कई बार बिजली विभाग से इन समस्याओं की शिकायत की है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है. बिजली विभाग को इस समस्या को गंभीरता से लेना चाहिए और जल्द से जल्द इसका समाधान करना चाहिए ताकि होने वाले हादसे से लोगों को बचाया जा सके.

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed