आगरा के थाना शमशाबाद क्षेत्र के हिरनेर गांव में खेत जोतने को लेकर चचेरे भाइयों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान एक पक्ष ट्रैक्टर लेकर खेत पर पहुंच गया। इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।
1 min read
आगरा के थाना शमशाबाद क्षेत्र के हिरनेर गांव में खेत जोतने को लेकर चचेरे भाइयों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान एक पक्ष ट्रैक्टर लेकर खेत पर पहुंच गया। इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।
झगड़े में 65 वर्षीय बुजुर्ग की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। बुजुर्ग की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
दरअसल थाना शमशाबाद क्षेत्र के हिरनेर गांव के रहने वाले दरबान सिंह और पोतीराम दोनों चचेरे भाई हैं, दोनों के पास लगभग 50 बीघा कच्चे जमीन है। बताया गया है कि 6 महीने पूर्व तहसील के लेखपाल द्वारा दोनों की जमीनों की नापतोल भी कर दी गई थी। एक पक्ष दरबान सिंह का भाई बाबूलाल गांव में रहता है तो खुद दरबान सिंह आगरा रहते हैं।
गुरुवार सुबह लगभग 11:00 बजे दूसरे पक्ष पोतीराम का पुत्र लाखन सिंह ट्रैक्टर लेकर खेतों पर जोतने के लिए पहुंचा, जिसकी सूचना बाबूलाल ने अपने भाई दरबान सिंह को दी, दरबान सिंह आगरा से गांव आ गए। खेत जोतने के दौरान दोनों पक्षों में विवाद हो गया नौबत मारपीट तक आ गई, देखते ही देखते मारपीट होने लगी।
इस दौरान अचानक दरबान सिंह की तबीयत बिगड़ गई, यह देख परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मारपीट में दूसरे पक्ष के लाखन सिंह के भी चोटें आई हैं।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इंस्पेक्टर शमशाबाद हंसराज भदोरिया ने बताया कि मामले में अभी शिकायत पत्र नहीं प्राप्त हुआ है, बुजुर्ग की मौत हुई है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।