सीकरी में मोहर्रम से पहले व्यवस्थाएं ठीक की जाएं
1 min read
सीकरी में मोहर्रम से पहले व्यवस्थाएं ठीक की जाएं
सीकरी थाने परिसर में हुई शांति समिति की मीटिंग में एसडीएम ब एसीपी को भी जन समस्याओं को लेकर आगवत कराया
फतेहपुर सीकरी=निर्वतमान प्रदेश सचिव मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड समाजवादी पार्टी। से राशिद हसन ब हाजी साबिर पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी पति ने कहा है कि फतेहपुर सीकरी मुस्लिम बहुमूल्य क्षेत्र ऊपर पहाड़ पर बस्ती में एक दिन छोड़कर पानी मिलता है उदाहरण के तौर पर 36 घंटे में 40 मिनट कुल जिससे काफी पानी आपूर्ति होने की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है वह रोड पर गहरे गड्ढे हैं निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है अब जो है मोहर्रम का महीना शुरू होने जा रहा है। इस महीने में हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की याद में ताजिए रखे जाते हैं जो की मोहर्रम की सात तारीख से रखना शुरू हो जाते हैं। फतेहपुर सीकरी के मुस्लिम बहुमूल्य क्षेत्र में लोगों का आना- जाना दिन रात लगा रहता है। इसको देखते हुए समुचित सीकरी के मुस्लिम क्षेत्र में सीकरी प्रशासन ब नगर पालिका द्वारा सफाई व्यवस्था स्वच्छ जल व्यवस्था सीकरी के हर गली हर मोहल्ले में जहां ताजिए रखे जाते हैं बहा हो रही जगह-जगह सड़कों पर गड्ढे की मरम्मत सड़कों पर लटके हुए तार ब भरपूर लाइट दिलवाने का आदेश एवं फतेहपुर सीकरी की सभी कर्बलाओं में __ साफ सफाई एवं पुलिस ड्यूटी लगवाने के आदेश पारित शीघ्र ही किया जाए। सीकरी थाना कोतवाली के कई जगह बड़े ताजिया रखे जाते हैं जिसकी जियारत करने के लिए सीकरी के लोग ही नहीं आसपास के गांव से भी लोग आते हैं महिला पुरुष बच्चे भी जियारत के लिए भरपूर आते हैं सीकरी की सभी मुस्लिम मोहल्ला क्षेत्र में जन समस्याओं पर ध्यान देकर इन समस्याओं को खत्म किया जाए जैसे की सराय पुख्ता खिड़की आगा चूड़ी बाजार गोरा पड़ा ऊपर पहाड़ मोहल्ला मुतवल्लियान बनी इसराइल छोटा इमामबाड़ा बड़ा इमामबाड़ा रोजातल चौक नया वास सराय खोजी चंदा और ऊपर पहाड़ की पूरी बस्ती सीकरी दो हिस्सा व आसपास के गांव आदि मुस्लिम क्षेत्र की समस्याओं को दूर किया जाए।