Cybar Express

Newsportal

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में लाखों का फ्रॉड, देवर भाभी के खाते से निकले लाखों रुपए

1 min read

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में लाखों का फ्रॉड, देवर भाभी के खाते से निकले लाखों रुपए

सीएम व सीपी से शिकायत कार्रवाई कि मांग

फतेहपुर सीकरी/कागारौल फतेहपुर सीकरी क्षेत्र की ग्राम दूरा व कागारौल क्षेत्र के ग्राम जेगारा की पंजाब नेशनल बैंक में बैंक प्रबंधक व दलालों पर मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत कराए गए लोन में लाखों का फ्रॉड तरीके सांठगांठ कर पैसे निकाल लिए जाने का आरोप बैंक प्रबंधक व दलालों पर लगा है। आरोप है उक्त सभी ने मिलकर देवर भाभी से खाली चेक भरवा कर खाते से रुपए निकालने का मामला प्रकाश में आया है ।
पीड़ितों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री व पुलिस कमिश्नर आगरा से शिकायत कर जांच के बाद कार्रवाई की बाकी है
थाना कागरोल क्षेत्र के गांव बहा निवासी कृष्ण वीर सिंह पुत्र निरंजन सिंह , महिला गायत्री देवी पत्नी रोहित कुमार ने प्रदेश के मुख्यमंत्री ,पुलिस कमिश्नर आगरा , डीएसपी आगरा समेत अन्य अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजते हुए आरोप लगाया है कि कृष्णवीर ने पंजाब नेशनल बैंक दूरा थाना फतेहपुर सीकरी से मुख्यमंत्री युवा युद्धमी योजना के अंतर्गत 4 लाख 37 हजार का ऋण कराया, लोन की सारी फॉर्मेलिटी पहले ही पूरी कर ली गई तीन चेकों पर दस्तक व सारे डॉक्यूमेंट पर साइन बैंक प्रबंधक व बैंक में दलाली का काम करते सुरेंद्र सिंह ,राजेंद्र सिंह ग्राम पंचायत इकराम नगर ,सुनील कुमार ग्राम पंचायत सोनेगा थाना कागारौल ने पूरे करा कर सारे पैसे बैंक से हड़प्पा लिए , वही महिला गायत्री देवी का आरोप है कि उसने पंजाब नेशनल बैंक जेंगारा से 3 लाख 75 हजार का लोन कराया , जिसे बैंक प्रबंधक व उक्त इन्हीं बैंक के दलाल सुरेंद्र सिंह ,राजेंद्र सिंह ग्राम पंचायत इकराम नगर , सुनील सुनील कुमार ग्राम पंचायत सोनेगा ने बैंक मैनेजर से सांठगांठ कर पूरे रुपए निकला लिए । जब पीड़ित युवक व महिला बैंक में रुपए की पूछने गए तो बताया गया कि आप तो पूरे पैसे बैंक से ले चुके हो तो होश उड़ गए ।आरोप है बैंक कर्मचारियों ने उनके साथ अभद्रता की। अब पूरे प्रकरण में थाना कागारोल पुलिस मामले की जांच कर आवश्यक कार्यवाही का पीड़ितों आश्वासन दे रही है ।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed