Cybar Express

Newsportal

तीन पूर्व छात्रों की कमीशनिंग से गूंजा सेनाभ्यास एजुकेशन सेंटर,

1 min read

तीन पूर्व छात्रों की कमीशनिंग से गूंजा सेनाभ्यास एजुकेशन सेंटर,

आगरा को मिला गर्व का पल लेफ्टिनेंट तरनदीप सिंह, लेफ्टिनेंट अमीश दास और सब लेफ्टिनेंट कार्तिकेय गौतम बने युवाओं की प्रेरणा

आगरा।
यह हमारे शहर आगरा के लिए गर्व और गौरव का क्षण है। सेनाभ्यास एजुकेशन सेंटर, आगरा से एसएसबी की तैयारी करने वाले तीन पूर्व छात्रों ने हाल ही में भारतीय सशस्त्र बलों में कमीशन प्राप्त कर पूरे शहर और संस्थान का नाम रोशन किया है।

इनमें लेफ्टिनेंट तरनदीप सिंह, जिन्होंने अपने चयन के समय ऑल इंडिया रैंक 8th प्राप्त की थी, लेफ्टिनेंट अमीश दास, AIR 3rd स्थान पर रहे, और सब लेफ्टिनेंट कार्तिकेय गौतम, जिन्होंने भारतीय नौसेना के प्रतिष्ठित प्रशिक्षण संस्थान में सफलतापूर्वक अपना प्रशिक्षण पूर्ण किया – इन सभी ने देश सेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है।

तीनों युवाओं ने ना केवल प्रशिक्षण के दौरान अनुशासन, समर्पण और प्रेरणा का अद्वितीय परिचय दिया, बल्कि अब वे सक्रिय सैन्य सेवा में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने को तैयार हैं। उनकी यह उपलब्धि उनके परिवारजनों, मित्रों और विशेष रूप से सेनाभ्यास एजुकेशन सेंटर के अध्यक्ष ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) मनोज कुमार के मार्गदर्शन का प्रतिफल है।

ब्रिगेडियर मनोज कुमार, जिन्होंने भारतीय सेना में 33 वर्षों तक सेवा दी, अब अपने अनुभव के माध्यम से युवाओं को सेना में भर्ती की दिशा में प्रशिक्षित कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में सेनाभ्यास सेंटर से अब तक दर्जनों छात्र भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना में चयनित हो चुके हैं।

इन नव-कमीशंड अधिकारियों के सम्मान में सेनाभ्यास एजुकेशन सेंटर परिसर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां वर्तमान एसएसबी अभ्यर्थियों ने उनसे प्रेरणादायक बातचीत की। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि कैसे कठोर परिश्रम, आत्मानुशासन और राष्ट्र के प्रति प्रेम ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया।

लेफ्टिनेंट तरनदीप सिंह ने कहा, “हमारा सपना आज साकार हुआ है, और इसके पीछे सबसे बड़ा योगदान हमारे मार्गदर्शक ब्रिगेडियर मनोज सर और सेनाभ्यास की टीम का है।”

लेफ्टिनेंट अमीश दास ने जोड़ा, “यह शुरुआत है, अब हमें देश की सेवा में समर्पित होकर अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना है।”

सब लेफ्टिनेंट कार्तिकेय गौतम ने भावुक होकर कहा, “यह सम्मान सिर्फ हमारा नहीं है, यह पूरे आगरा का है। हम इसे और ऊंचा ले जाने का संकल्प लेते हैं।”

कार्यक्रम के अंत में ब्रिगेडियर मनोज कुमार ने उपस्थित छात्रों से कहा, “हर युवा में देश सेवा की चिंगारी होती है, बस उसे सही मार्गदर्शन और प्रेरणा की जरूरत होती है। ये तीनों छात्र आज उस चिंगारी की लौ बनकर पूरे देश को रोशन कर रहे हैं।”

यह ऐतिहासिक उपलब्धि आगरा शहर के लिए एक मिसाल है और सेनाभ्यास एजुकेशन सेंटर के प्रेरणास्पद योगदान को रेखांकित करती है। इन नव नियुक्त अधिकारियों की यह सफलता निश्चित ही अगली पीढ़ी को सशक्त भारत की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed