दहेज हत्या में वांछित सास को पुलिस ने भेजा जेल
1 min read
दहेज हत्या में वांछित सास को पुलिस ने भेजा जेल
शमसाबाद। थाना क्षेत्र के एक गांव में ससुरालयों ने अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर नवविवाहिता की हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस ने आरोपी सास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष शमसाबाद हंसराज भदौरिया ने बताया कि 22 अप्रैल 2025 को गोपाल सिंह द्वारा प्रार्थना पत्र मिला था और बताया गया कि उनकी बेटी की शादी हिन्दू रीति रिवाज से 1 मार्च 2025 को सोनू पुत्र प्रकाशीराम निवासी झारपुरा शमसाबाद के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजनों द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर बेटी को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने वाला था। 21 अप्रैल 2025 को बेटी की अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी ना होने से हत्या कर दी गई थी। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। शनिवार को मुकदमे में वांछित सास को टूला तिवरिया के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।