Cybar Express

Newsportal

जमीनी विवाद में हुई हत्या के दो आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल

1 min read

जमीनी विवाद में हुई हत्या के दो आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल

शमसाबाद। थाना क्षेत्र के हिरनेर गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक ही परिवार में विवाद हो गया था। विवाद के दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर ट्रैक्टर से हमला कर दिया था जिसमें एक बुजुर्ग घायल हो गया था उपचार के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष शमसाबाद हंसराज भदौरिया ने बताया कि शुक्रवार को बलवंत सिंह द्वारा प्रार्थना पत्र मिला था और जानकारी दी गई थी कि उसके पैतृक गांव हिरनेर में गुरुवार को जमीन को परिवारजनों द्वारा जोता जा रहा था। जिसकी जानकारी होने पर अपने पिता दरबन सिंह के साथ खेत पर पहुंचा तो परिवारिजनों द्वारा जान से मारने की नीयत से वादी और उसके पिता के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। जिससे दरबन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया था अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। उक्त मामले में प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। महज 24 घंटे के अंदर हरी बाबू व लाखन सिंह पुत्रगण पोतीराम निवासी हिरनेर को बांगुरी मोड से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed