Cybar Express

Newsportal

अग्र मिलन समिति’ के सर्वसम्मति से लगातार तीसरी बार अध्यक्ष बने पवन बंसल

1 min read

अग्र मिलन समिति’ के सर्वसम्मति से लगातार तीसरी बार अध्यक्ष बने पवन बंसल

-संस्थापक सतीश अग्रवाल ने की नई कोर कमेटी की घोषणा, नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने की शपथ ग्रहण

आगरा। अग्र मिलन समिति, कर्मयोगी एक्सटेंशन, कमला नगर, आगरा का कर्मयोगी सोसायटी ऑफिस में शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। समिति के संस्थापक एवं संरक्षक सतीश अग्रवाल ने समिति की नई कोर कमेटी की घोषणा रविवार को सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाकर की। बताया कि 16 जून 2025 को समिति की आम सभा की बैठक में सर्वसम्मति से पार्षद पति एवं समाजसेवी पवन बंसल को लगातार तीसरी बार अध्यक्ष पद के लिए चुना गया। समिति के नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों ने शपथ के साथ आश्वासन दिया कि समिति को और नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएंगे।
सर्वसम्मिति से लगातार तीसरी बार अध्यक्ष बने पवन बंसल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए आश्वासन दिलाया कि मैं अपनी पूरी कोर कमेटी के साथ मिलकर समिति की गरिमा और अखंडता को बनाए रखूंगा तथा सभी को साथ लेकर समिति को अपनी निष्ठा और लगन से आगे लेकर जाऊंगा।
*अग्र मिलन समिति टीम-2025 के नवनिर्वाचित पदाधिकारी:*
अध्यक्ष पवन कुमार बंसल, महासचिव संजय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विजय अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरीश अग्रवाल, उपाध्यक्ष प्रवेंद्र गर्ग, हरीश गोयल, पवन अग्रवाल, दिनेश चंद्र मंगल, सहसचिव सुमित गर्ग, संचित गोयल, सचिन अग्रवाल, उमेश सिंघल, अंकेक्षक सचिन अग्रवाल, पीआरओ आशीष अग्रवाल, मीडिया प्रभारी शुभम अग्रवाल।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed