टुगेदर वी अचीव ट्रस्ट के रक्तदान शिविर में 27 यूनिट रक्त एकत्रित, युवाओं ने उत्साह से भाग
1 min read
टुगेदर वी अचीव ट्रस्ट के रक्तदान शिविर में 27 यूनिट रक्त एकत्रित, युवाओं ने उत्साह से भाग
आगरा। रविवार को टुगेदर वी अचीव ट्रस्ट के संस्थापक बशीर उल हक रॉकी द्वारा सुल्तानपुर गुमट, अल्लाहरखा कोठी पर आयोजित किया गया। टुगेदर वी अचीव ट्रस्ट के रक्तदान शिविर में 27 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। रक्तदान शिविर में युवाओं ने उत्साह से बढ़-चढ़कर भाग लिया और रक्तदान किया। इस अवसर पर बशीर उल हक रॉकी ने कहा कि जगह-जगह बस्तियों में जाकर ब्लड कैंप का आयोजन किया जाएगा। टूगेदर वी अचीव ट्रस्ट के कैंप में नवजीत सिंह शकीरा, अहमद चांद खान, नाजिम अहमद, अजहर वारसी, सत्यम शर्मा, शाहिद अहमद, अविनाश परमार आदि ब्लड डोनेट किया।
बशीर उल हक रॉकी ने बताया कि यह संस्था गली-गली बार-बार जाकर इस तरीके के कैंप का आयोजन करेगी और यह यूनिट एकत्रित होने के बाद जिन तीमारदार को खून की जरूरत होती है उन लोगों को इस संस्था के माध्यम से खून उपलब्ध कराया जाता है। आने वाले समय में यह संस्था निश्चित तौर पर विशाल और भव्य रूप में काम करेगी। रक्तदान शिविर में मुख्य रूप से देवेंद्र कुमार चिल्लू, मनोज जैन बोहरा, अनिल शर्मा, अनुज शिवहरे, चौधरी सचिन, ताहिर हुसैन, राजेश त्यागी, एम एम कुरैशी, अमन वारसी, राजेंद्र सोनकर, पुरनचंद यादव, विराज गहराना, रवि सोलंकी, पराग, धर्मेंद्र सिंह, प्रशांत सिंह जादौन, नवनीत सिंह, बालकृष्ण अग्रवाल, राहुल दिवाकर, मोहम्मद शाहील, अमन खान आदि उपस्थित रहे।