Cybar Express

Newsportal

नई बस्ती, धूलियागंज में रखा प्राचीन ताजिया, करबला में किया सुपुर्द ए खाक

1 min read

नई बस्ती, धूलियागंज में रखा प्राचीन ताजिया, करबला में किया सुपुर्द ए खाक

-मुसलिम के साथ हिंदुओं ने भी की जियारत, सुभासपा आगरा मंडल अध्यक्ष कपिल राजपूत का किया स्वागत सम्मान

आगरा। मोहर्रम माह की नौवीं तारीख पर शहर में विभिन्न स्थानों पर ताजिये और बुर्राक जियारत को रखे गए। शहर के नाला नई बस्ती, धूलियागंज में सोनू खान आदि ने प्राचीन ताजिया जियारत के लिए रखा। यहां आने वालों का क्रम चलता रहा। रविवार को करबला में शहर भर के ताजिए को सुपुर्द ए खाक किए गये। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के आगरा मंडल अध्यक्ष कपिल राजपूत को विशिष्ट अतिथि के तौर पर अपने साथियों के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। आयोजकों ने विशिष्ट अतिथि कपिल राजपूत का माल्यार्पण कर एवं पटका पहनाकर जोरदार स्वागत सम्मान किया।
मोहर्रम माह की नौंवी तारीख को शहर में जगह-जगह ताजियों को दर्शनार्थ रखा गया। शहर के नाला नई बस्ती, धूलियागंज में क्षेत्र में ताजिए एवं अलमों को दर्शनार्थ रखा गया था। रविवार को करबला में ताजिए को सुपुर्द ए खाक किए गए। जियारत के दौरान सोनू खान, सलमान, अंजार, बब्बू, समीर एवं सुभासपा के आगरा मंडल अध्यक्ष कपिल राजपूत के साथ जिलाध्यक्ष अशोक कुमार निषाद लाला एडवोकेट, नरेश कुमार निषाद जिला उपाध्यक्ष, मेहताब सिंह वर्मा निषाद जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग, राजेंद्र सिंह निषाद विधानसभा प्रमुख महासचिव आदि उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed