छात्र घंटों करते हैं इंतजार शिक्षक पहुंचते हैं लेट
1 min read
छात्र घंटों करते हैं इंतजार शिक्षक पहुंचते हैं लेट
शमसाबाद। प्राथमिक विद्यालय नगला मुक्ता में छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। विधालय में शिक्षक समय से नहीं पहुंच रहे हैं, छात्रों को घंटों शिक्षकों का इंतजार करना पड़ता है। ग्रामीणों ने स्कूल में शिक्षकों के इंतजार में बैठे छात्रों की विडिओ बनाकर वायरल की है। वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में लापरवाह शिक्षकों में हड़कंप मच गया है।
मामला प्राथमिक विद्यालय नगला मुक्ता का है। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय में हर रोज शिक्षक 2 से 3 घंटे लेट पहुंचते हैं। तथा विद्यालय में बच्चे समय से पहुंचकर विद्यालय की साफ सफाई करने के बाद अपनी कक्षा में बैठ जाते हैं। तथा विद्यालय में शिक्षकों के आने का इंतजार करते हैं। मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे ग्रामीणों ने कक्षा में बैठे शिक्षक के इंतजार में छात्रों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। एबीएसए फतेहाबाद शेर बहादुर सिंह ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय नगला मुक्ता में शिक्षक लेट पहुंचने का मामला मंगलवार सुबह संज्ञान में आया है। जल्द ही स्कूल का दौरा किया जाएगा और जांच में दोषी पाए जाने पर लापरवाह शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र लिखा जाएगा।